मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा की विवादास्पद अधिकारी सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी को अटैच कर दिया है।बताया जा रहा है कि अटैच की गई संपत्तियों में सौम्या चौरसिया का भिलाई स्थित सूर्या अपार्टमेंट का निवास भी है। ये बेनामी संपत्ति के तौर पर अटैच की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार अटैच की गई प्रॉपर्टी में रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज, बैंकों में जमा राशि शामिल है।पिछली कांग्रेस की सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। उन्हें कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं।ईडी की जांच में सामने आया था कि सौम्या चौरसिया ने कोयला घोटाले के जरिए अवैध तरीके से प्रॉपर्टी बनाई थी। अब इस आधार पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ में कथित कोयला घोटाले में 500 करोड़ रुपये की अवैध उगाही को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। वसूली के लिए नियमों में बदलाव किया गया था। इस लेवी से हासिल राशि से चल-अचल संपत्तियां अर्जित की गईं, जिनमें कई बेनामी भी हैं।ईडी ने इस मामले में सूर्यकांत तिवारी, कोल वॉशरी संचालक सुनील अग्रवाल, आईए एस समीर बिश्नोई, आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया समेत अन्य को अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ की राजनीति और नौकरशाही में पिछले सालों में सौम्या चौरसिया, सबसे चर्चित और प्रभावशाली नाम रहा है। मंत्री-विधायक और अफसरों से जुड़े हर छोटे-बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक निर्णयों को सौम्या चौरसिया से जोड़ा जाता रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें