मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगे ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भुवनेश्वर । ओडिशा एफसी और केरला ब्लास्टर्स आज शाम भुवनेश्वर के

कलिंगा स्टेडियम में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 में प्लेऑफ के पहले

मैच में भिड़ेंगे। ये दोनों टीमें खराब फॉर्म के साथ नॉकआउट मुकाबले में

उतरेंगी, दोनों ही अपने पिछले पांच मैचों में तीन बार हारी हैं और एक ड्रा व

एक जीत से संतुष्ट हुई हैं।

ओडिशा 39 अंकों के साथ तालिका

में चौथे स्थान पर रहे, जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी 33 अंक लेकर पांचवें

स्थान पर रही। एक-चरण वाला यह प्लेऑफ मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण

होगा, जिसका विजेता सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा, जहां शीर्ष दो टीमें,

यानी मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी उसका इंतजार कर रही हैं।

सर्जियो लोबेरा और इवान वुकोमानोविक दोनों अनुभवी रणनीतिकार हैं, और वे

आगामी महत्वपूर्ण 90 मिनटों के लिए अपनी टीमों को तैयार करने में जुटे

होंगे।

ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने

गुरुवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर मैं आज अब तक के पूरे

सीजन का विश्लेषण करूं तो मैं बहुत खुश हूं। हमने भारत की सबसे मजबूत टीमों

का मुकाबला बहुत अच्छे से किया। हमने सुपर कप के फाइनल में जगह बनाई और

हालांकि हम हार गए, लेकिन हमने अंत तक संघर्ष किया।”

केरला

ब्लास्टर्स एफसी के सर्बियाई हेड कोच इवान वुकोमानोविक ने मैच से पहले कहा,

“सीजन के दौरान हमें प्रमुख खिलाड़ियों की सर्जरी और अन्य अनचाही वजहों के

कारण टीम को पूरी तरह से बदलना पड़ा। लेकिन नॉकआउट में मानसिकता पूरी तरह

से अलग होती है, क्योंकि यहां आपको लंबी अवधि के लिए योजना नहीं बनानी होती

है।”

बता दें कि दोनो टीमों के बीच अब तक 22 मैच खेले गए

हैं, जिसमें से केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 9 में और ओडिशा एफसी ने 6 में जीत

दर्ज की है, जबकि 7 मैच ड्रा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें