मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

ओडिशा : कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ओडिशा : कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत

कटक। ओडिशा के कटक में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सुबह 2:30 बजे आग लग गई। आग लगने से 10 मरीजों के मरने की पुष्टि मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने की है। सूचना पर पहुंचे तीन दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया और मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, "एससीबी मेडिकल के ट्रॉमा केयर सेंटर में आग लग गई, जिससे ट्रॉमा आईसीयू, उससे सटे आईसीयू और पहली मंजिल पर स्थित वार्ड प्रभावित हुए, जहां 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। आग लगने से 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अस्पताल में स्थानांतरित करने के बाद 3 और मरीजों की मृत्यु हो गई। हमारे सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों ने बचाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।"

मुख्यमंत्री ने एससीबी मेडिकल ट्रॉमा केयर आईसीयू में हुई भीषण अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री विभाग और चिकित्सा अधिकारियों को आईसीयू से स्थानांतरित किए गए अन्य मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने आग लगने की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सचिव अश्वथी एस. का कहना है, "हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी लोगों की देखभाल करना है, हमने अपने डॉक्टरों को उन्हें पर्याप्त सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, फिलहाल हम चिकित्सा आईसीयू में हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें