मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

इंटर परीक्षा केन्द्र परिसर में परीक्षा अवधि में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित- डीएम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंटर परीक्षा केन्द्र परिसर में परीक्षा अवधि में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित- डीएम

अररिया।आगामी एक फरवरी से होने वाली इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा की तैयारी प्रशासनिक रूप से पूरी कर ली गई है. तैयारी को लेकर अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मियों के साथ आज गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर कई आदेश दिए हैं.डीएम ने बताया कि ये परीक्षा 37 केंद्राें पर एक से शुरू होकर 15 फरवरी तक जारी रहेगी. प्रथम पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से लेकर 5.15 मिनट पर समाप्त होगी. 37 परीक्षा केंद्रों पर कुल 20320 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिसमें 10464 छात्र एवं 9856 छात्राएं शामिल हैं।जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया है कि परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित कराये जाने के लिए स्टेटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, गश्ती दल सह प्रश्न पत्र प्रभारी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, उड़नदस्ता दल, महिला स्टेटिक दण्डाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई. प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफर की व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा. बताया कि साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आस-पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. परीक्षा को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है. परीक्षा केन्द्र परिसर में परीक्षा अवधि में मीडिया कर्मियों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर मोबाईल फोन का उपयोग परीक्षा के दौरान पूर्णतः बन्द रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें