मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

हम अब राजग के साथ ही काम करते रहेंगे, लालू के बयान का कोई मतलब नहीं : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हम अब राजग के साथ ही काम करते रहेंगे, लालू के बयान का कोई मतलब नहीं : नीतीश कुमार

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार दोबारा ‘इंडिया’ गठबंधन में आते हैं, तो देखेंगे। लालू के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू के बयान का कोई मतलब नहीं है। हम लोग इधर आ गए हैं और आराम से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि आपके जाने के बाद इंडिया गठबंधन में कई लोग निकल गए हैं तो उन्होंने कहा कि अब आईएनडीआईए गठबंधन खत्म हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि जातिगत गणना को लेकर राहुल गांधी अपना नाम ले रहे हैं तो सीएम ने कहा कि मीटिंग में जब हम बोलते थे तो कभी कुछ बोलना नहीं था और हम तो शुरू से कह रहे हैं कि जातिगत गणना मेरा किया हुआ है।

इसके आलावा सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के 400 पर वाली गरांटी को लेकर कहा कि इस बार एनडीए पिछले बार से ज्यादा सीट जीतेगी प्रधानमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शराबबंदी किया था और अब उनके जाने के बाद हम उनके रास्ते पर चलकर फिर से शराबबंदी कर चुके हैं और कितना अच्छा काम हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें