मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर :अंडर ब्रिज निर्माण एवं रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की वजह से 23 और 24 नवंबर को कुल आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर :अंडर ब्रिज निर्माण एवं रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की वजह से 23 और 24 नवंबर को कुल आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली आठ पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हथबंद–तिल्दा नेवरा रेल सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण एवं रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग के लिए बड़ा ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है। जिसके चलते 23 और 24 नवंबर को कुल आठ मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।रेलवे के अनुसार 20, 22 और 23 नवंबर को अप, डाउन और मिडिल लाइन पर 3.5 से 4 घंटे का ब्लॉक लागू रहेगा। यह ब्लॉक सुरक्षित ट्रैकिंग, भविष्य सुविधा विस्तार और उच्च गुणवत्ता निर्माण कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्य पूरे ज़ोन की भविष्य क्षमता बढ़ाने और तेज गति ट्रेनों के लिए सुरक्षित मार्ग तैयार करने का हिस्सा है।रेलवे प्रशासन ने बताया है कि 23 नवंबर को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू ,68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू ,68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू ,68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू ,58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर,तथा 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर रद्द रहेगी। इसी तरह 24 नवंबर को ट्रेन संख्या 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजरऔर 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। जबकि 20 और 23 नवंबर को68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी और68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से ही शुरू होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें