मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी -बिहार की चार सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव : पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी    -बिहार की चार सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी

-बिहार की चार सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन

पटना।निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान पिछले हफ्ते कर दिया था। इसका आगाज बुधवार से हो गया।लोकसभा चुनाव सात चरण में होगा, जिसके पहले चरण के लिए चुनाव आयोग ने 20 मार्च को अधिसूचना जारी कर दिया। पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर चुनाव होगा। बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 21 राज्यों के उम्मीदवार बुधवार यानी आज से नॉमिनेशन कर सकेंगे। यहां 19 अप्रैल को मतदान होनी है। पहले फेज के लिए 28 मार्च तक नामांकन होगा। 30 मार्च तक प्रत्याशियों के दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 2 अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। बिहार में पहले चरण में चार सीटों पर वोटिंग होगी।गया , नवादा औरंगाबाद और जमुई में वोटिंग होगी। इन चारों सीटों के लिए बुधवार यानी आज से नॉमिनेशन शुरू हो गया है।बता दे बिहार की 40 सीटों पर सात चरणों में वोटिंग होगी। दूसरे चरण में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका में मतदान होगा। तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया और चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर में मतदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें