मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

संदीप दीक्षित की आपराधिक मानहानि याचिका पर आतिशी और संजय सिंह को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदीप दीक्षित की आपराधिक मानहानि याचिका पर आतिशी और संजय सिंह को नोटिस

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर नोटिस जारी किया है। चीफ एडिशनल जुडिशियल मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने आतिशी मार्लेना और संजय सिंह को 27 जनवरी को पेश होने के लिए समन जारी किया है।संदीप दीक्षित ने याचिका में कहा है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने 26 दिसंबर, 2024 को एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें आरोप लगाया गया कि संदीप दीक्षित ने भाजपा से करोड़ों रुपये लिए हैं। संदीप दीक्षित भाजपा के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने की साजिश रचने में शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि आतिशी मार्लेना और संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जो कुछ भी कहा वो झूठ और बेबुनियाद है।याचिका में कहा गया है कि आतिशी और संजय सिंह ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। उल्लेखनीय है कि संदीप दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर उम्मीदवार हैं। इसी सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उम्मीदवार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें