मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

स्पिनरों के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश नहीं हूं: हैरी ब्रूक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्पिनरों के खिलाफ अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश नहीं हूं: हैरी ब्रूक

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने परेशान किया। स्पिनर ही मुख्य रूप से इंग्लैंड की हार का कारण रहे, लेकिन हैरी ब्रूक ने इस बात को मानने से इनकार किया कि वह टीम के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश हैं।

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, "मैं अपने बल्लेबाजों के स्पिन के खिलाफ खेलने के तरीके से निराश नहीं हूं। हम वापस जाकर इस पर सोचेंगे और कुछ दिनों में फिर से खेलेंगे।"

हैरी ब्रूक खुद भी स्पिनर का शिकार बने थे। उन्हें गुडाकेश मोती ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हैरी ब्रूक के अलावा, जोस बटलर, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, और जेमी ओवरटन स्पिन का शिकार बने।

वेस्टइंडीज की जीत में उनके स्पिनरों की अहम भूमिका रही। स्पिनरों के सामने अंग्रेज बल्लेबाजों के बल्ले उठे जैसे उठे ही नहीं। वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाजों ने 12 ओवर फेंके और 6 विकेट आपस में बांटे।

गुडाकेश मोती श्रेष्ठ रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। रोस्टन चेज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और अकिल हुसैन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट लिए। इन तीनों स्पिनरों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से दबाव बनाया और दबाव में इंग्लैंड लगातार अपनी विकेट खोती चली गई।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

शरफेन रदरफोर्ड के 42 गेंद पर बनाए नाबाद 76 रन की मदद से वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम सैम करन के 30 गेंद पर बनाए नाबाद 43 रन की पारी के बावजूद 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई और 30 रन से मैच हार गई।

इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला मुश्किल से जीता था। वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद इंग्लैंड की तैयारियों पर सवालिया निशान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें