मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू -आज जारी होगी अधिसूचना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू  -आज जारी होगी अधिसूचना

बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के लिए नामांकन शुरू

-आज जारी होगी अधिसूचना

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होनी है। पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रकिया पूरी कर ली गई है। वहीं प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। वहीं अब आज से तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव की प्रकिया शुरू हो जाएगी। वहीं तीसरे चरण के नामांकन के लिए अंतिम दिन 19 अप्रैल होगा। वहीं 19 अप्रैल को ही पहले चरण का मतदान भी होगा। मिली जानकारी के अनुसार तीसरे चरण की अधिसूचना शुक्रवार यानी आज जारी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नामांकन 19 तक सुबह 11 बजे से दोपहर के तीन बजे तक होंगे। बिहार में तीसरे चरण में झांझरपुर, सुपौल, अररिया,मधेपुरा, खगड़िया में चुनाव होगा। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को की जाएगी। 22 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित है। तीसरे चरण के चुनाव क्षेत्रों में 7 मई को मतदान होगा। जबकि, सभी वोटों की गिनती अन्य चुनाव क्षेत्रों के साथ ही 4 जून को होगा और चुनाव परिणाम उसी दिन जारी कर दिए जाएंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपैट का पहला रैंडमाइजेशन हो चुका है। दूसरा रैंडमाइजेशन मतदान की तिथि के पहले पूरा कर लिया जाएगा।गौरतलब हो कि, लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोटिंग होनी है, जबकि, 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें