मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 21 जनवरी तक करें सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 21 जनवरी तक करें सरेंडर

नई दिल्ली। बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों को 21 जनवरी तक सरेंडर करना होगा। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली बेंच ने दोषियों को सरेंडर करने के लिए अतिरिक्त समय देने से इनकार कर दिया।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ⁠दोषियों की याचिका में कोई मेरिट नहीं है। इस मामले के पांच दोषियों ने सुप्रीम कोर्ट में सरेंडर करने की मोहलत मांगी थी। इनमें गोविंद नाई , प्रदीप मोढिया ने 4-4 सप्ताह, मितेश भट्ट, रमेश चांदना और बिपिन जोशी ने 6-6 सप्ताह में सरेंडर करने की मोहलत मांगी थी।सुप्रीम कोर्ट ने 8 जनवरी को 11 दोषियों की रिहाई का फैसला रद्द कर सभी को 4 सप्ताह में समर्पण करने को कहा था। जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि गुजरात सरकार को नहीं बल्कि महाराष्ट्र सरकार को रिहाई के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। अपराध भले ही गुजरात में हुआ हो लेकिन महाराष्ट्र में ट्रायल चलने के कारण फैसला लेने का अधिकार गुजरात सरकार के पास नहीं है। कोर्ट ने सभी दोषियों को दो हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें