मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में कोई उद्योगपति नहीं करना चाहता निवेश : शत्रुघ्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य में कोई उद्योगपति नहीं करना चाहता निवेश : शत्रुघ्न

रांची। भाजपा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा का नारा देकर सरकार सत्ता में आई है। लेकिन सरकार के शासन में माफियाओं का राज है। उन्होंंने कहा कि बालू और पत्थर माफिया नदियों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इससे जल स्रोतों पर संकट है। राज्य में आये दिन लूट और पिफरौती की घटनाओं से कोई उद्योपति झारखंड में निवेश करना नहीं चाहता है।उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी महत्वपूर्ण विभागों के बजट में कटौती कर एक योजना में राशि को समाहित कर दिया है। इससे राज्य का विकास कैसे संभव है। उन्होंने कहा कि मंईयां योजना के लाभुकों की सूची से 30 लाख महिलाओं का नाम काट दिया। इससे वंचित महिलाएं प्रखंडों में आंदोलन कर रही हैं। गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मेराल क्षेत्र के काम के रसिया भेजे गए व्यक्ति की मौत का मामला उठाया और सरकार से मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शव को मंगाया है। राज्य की प्लेसमेंट एजेंसियां भोले-भाले ग्रामीणों को ठग रही हैं।धनबाद में होमगार्ड जवानों को मिले ट्रैफिक की कमान : अरूपभाकपा माले के विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद में जाम की समस्या है। उन्होंने कहा कि रांची की तरह ही सरकार होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक डयूटी में धनबाद में भी लगाये।साथ ही उन्होंने धनबाद में रूकी होमगार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग सरकार से की। उन्होंने सहारा में पैसा जमा करनेवाले लोगों के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदम की तारीफ की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें