नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल : केके पाठक के छुट्टी से लौटते ही शिक्षा मंत्री का ट्रांसफर

नीतीश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के छुट्टी से लौटते ही शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का ट्रांसफर हो गया है। आलोक मेहता बिहार के नए शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं। मौजूदा शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विभाग छीनकर उन्हें गन्ना मंत्री बना दिया गया है। वहीं ललित यादव को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मंत्री बनाया गया है। उनके पास लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का प्रभार भी पहले की तरह बरकरार रहेगा। इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में आरजेडी कोटे से तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। शनिवार को इस बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।





