मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

नीतीश कुमार ने सरकारी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

पटना।बिहार में हीटवेब के कारण कई जिलों में स्कूली छात्रों के बेहोश होने के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मे बड़ा एक्शन लेते हुए सभी स्कूलों को बंद करने को लेकर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्कूलों में बीमार पड़ रहे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी चिंता जाहिर करते हुए मुख्य सचिव को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।इससे पहले स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने के मामले सामने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन में टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला लिया था। आज शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों के संचालन सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक किए जाने के आदेश में संशोधन किया है। अब कक्षा एक से आठ तक चलनेवाले विद्यालयों का संचालन सुबह छह बजे से 10 बजे तक ही किया जाएगा। साथ ही, मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षाएँ पूर्ववत् आयोजित होती रहेंगी। 10.00 बजे के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन दिए जाने के उपरान्त ये बच्चे अपने घर को प्रस्थान कर जाएँगे।इसी माह गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों का संचालन सुबह छह बजे से 12 बजे दोपहर तक कराने का फैसला लिया था। जबकि बिहार में मौसम 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जिसे देखते हुए राज्यपाल ने भी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। हालांकि शिक्षा विभाग ने इसके बाद भी स्कूलों को बंद नहीं किया। वहीं कई नेता भी गर्मी में स्कूलों के खोले जाने का विरोध जता रहे थे।बुधवार को बिहार के कई जिलों में हीटवेब के कारण स्कूली छात्रों के बेहोश होने की खबरें सामने आई। वहीं शिक्षकों के भी बीमार होने की बात सामने आई। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग को स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।वहीं दूसरी ओर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार में भीषण गर्मी एवं लू के कारण स्कूली बच्चों के बीमार होने की सूचना प्राप्त होने पर राज्य के मुख्य सचिव से दूरभाष पर बातचीत की तथा बिहार के सभी विद्यालयों को आगामी कुछ दिनों तक बंद करने एवं सभी जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निदेश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें