मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर से नीतीश कुमार की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी के बाद लोकसभा स्पीकर से नीतीश कुमार की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में ओम बिरला से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से शेयर करते हुए बताया कि संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब बिहार की राजनीति में हाल के घटनाक्रमों को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है।

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट मान रहे हैं, वहीं इसके समय को लेकर भी विभिन्न तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इससे पहले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

उस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की उस बैठक के संबंध में भी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी।

अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुख्यमंत्री की शिष्टाचार भेंट को भी राजनीतिक हलकों में अहम माना जा रहा है।

संसद भवन में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, जदयू की ओर से इसे पूरी तरह औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार में हाल ही में संपन्न बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद राज्य की राजनीति में कई तरह की हलचल देखने को मिल रही है।

ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री की दिल्ली में लगातार हो रही शीर्ष नेतृत्व से मुलाकातों पर राजनीतिक दलों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है। फिलहाल, लोकसभा अध्यक्ष और नीतीश कुमार की इस भेंट को औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात के रूप में ही देखा जा रहा है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसके संभावित निहितार्थों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें