मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की राजनीति को सीमा के बाहर धकेल दिया : जदयू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की राजनीति को सीमा के बाहर धकेल दिया : जदयू

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जारी मतगणना में एनडीए की बड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इससे उत्साहित एनडीए में शामिल जदयू ने कहा कि नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की राजनीति को सीमा के बाहर धकेल दिया।

दरअसल, जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कार्टून के जरिए विपक्ष पर जोरदार निशाना।

इस कार्टून में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बतौर बल्लेबाज दिखाया गया है, जो बल्लेबाजी करते हुए जंगलराज, बकवास, भ्रष्टाचार, परिवारवाद को सीमा पार करते नजर आ रहे हैं।

इस कार्टून को पोस्ट करते हुए जदयू ने इसे सुशासन का असली प्रभाव बताते हुए लिखा, "नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार, इन सबको बिहार की राजनीति की सीमा के बाहर धकेल दिया है। यही है सुशासन का असली प्रभाव और यही है बिहार का आत्मविश्वास।"

जदयू ने बड़ी बढ़त को लेकर एक अन्य पोस्ट में जनता को बधाई भी दी। जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "यह जीत का परचम बिहारवासियों के विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।

सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और बिहार की सम्मानित जनता को बधाई।"

चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में एनडीए में शामिल भाजपा जहां 92 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जदयू ने 81 सीटों पर बढ़त बना ली है। लोजपा (रामविलास) 21 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 5 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

इसके अलावा एआईएमआईएम ने भी 6 सीटों पर बढ़त बना ली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें