मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम नीतीश कुमार आज से सीमांचल की सीटों पर करेंगे एनडीए का चुनाव प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीएम नीतीश कुमार आज से  सीमांचल की सीटों पर करेंगे एनडीए का चुनाव प्रचार

सीएम नीतीश कुमार आज से सीमांचल की सीटों पर करेंगे एनडीए का चुनाव प्रचार

पटना।सीएम नीतीश कुमार आज से चार दिन तक मधेपुरा में रह कर सीमांचल की सीटों पर एनडीए का चुनाव प्रचार करेंगे। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के लिए मधेपुरा को एक बार फिर से मुख्यमंत्री कैंप बनाने जा रहे हैं। बिहार में तीसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों पर 7 मई को वोटिंग होनी है। तीसरे चरण में जेडीयू के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत और मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव है। जेडीयू का यह सीटिंग सीट है और तीनों सांसदों को फिर से नीतीश कुमार ने मौका दिया है। वहीं अररिया में भाजपा के प्रदीप सिंह और खगड़िया में एलजेपी(आर) प्रत्याशी राजेश वर्मा चुनाव मैदान में हैं। 29 अप्रैल से 1 मई तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लगातार प्रचार अभियान चलेगा। 29 अप्रैल को मधेपुरा पहुंच जाएंगे और वहीं से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। हेलीकॉप्टर से अररिया, झंझारपुर, खगड़िया और सुपौल में चुनावी सभा करेंगे। मालूम हो कि, दूसरे चरण में पांच सीटों के लिए भी नीतीश कुमार ने मधेपुरा को ही कैंप बनाया था और 5 दिन में कुल 11 जनसभा और दो रोड शो किया था। सीएम नीतीश 2 मई को मधेपुरा से पटना लौटेंगे। तीसरे चरण के पांच सीटों के लिए 5 मई को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री 29 अप्रैल को मधेपुरा पहुंचेंगे। एक मई तक वे यहीं कैंप करेंगे और चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए मधेपुरा से ही हेलीकॉप्टर से जाएंगे। दो मई को वे पटना रवाना हो जाएंगे। दूसरी ओर राजद के जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के मधेपुरा और सहरसा जिले में तीन- तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें