मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार ने नई टीम का किया ऐलान, संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कुमार ने नई टीम का किया ऐलान, संजय झा कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे

पटना। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है।

जदयू के नेता आफाक अहमद खान द्वारा जारी इस सूची में कुल 24 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले बिहार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीतीश कुमार की टीम में संजय कुमार झा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नीतीश कुमार ने अपनी टीम में 12 महासचिव बनाए हैं, जिसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

नीतीश कुमार की टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे। इन्हें सचिव भी बनाया गया है।

इसके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तामुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अब पूरी तरह संगठन के विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को दी है। श्रवण कुमार को नीतीश कुमार का सबसे करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। उनका राजनीति में लंबा अनुभव रहा है और वे नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही आते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें