मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

हिलसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा- इंडी गठबंधन को वोट देकर अपना मत खराब न करें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिलसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा-  इंडी गठबंधन को वोट देकर अपना मत खराब न करें

हिलसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा-

इंडी गठबंधन को वोट देकर अपना मत खराब न करें

पटना/नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह लोकसभा सीट के हिलसा में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वालों को वोट देकर अपना मत खराब नहीं कीजिएगा। चुनाव के बाद फिर से घूमेंगे और जो भी कमी होगी उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार को जिताने की अपील की।नीतीश ने कहा कि हम तो सिर्फ आपसे मिलने चले आए हैं ताकि कोई शिकायत ना रहे। हमने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। हर क्षेत्र में काम किया है। चुनाव बाद हम सब जगह फिर से घूमेंगे और जहां कहीं भी कमी होगी उसे हर हाल में पूरा करेंगे। राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराते थे। हमने सब जगह झगड़ा को खत्म करा दिया। तब हमारे साथ भाजपा ही थी। हम तो 1995 से भाजपा के साथ हैं। बीच में दो बार हम राजद को साथ लिए थे लेकिन गड़बड़ किया तो हटा दिया। अब हमने तय किया है कि बाएं-दाएं नहीं होंगे, साथ रहेंगे।नीतीश ने कहा कि हमने सबके हित में काम किया है। वर्ष 2005 से लेकर 2020 तक हमने आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। वर्ष 2020 के बाद चार लाख नौकरी हो गई है। अगले साल के चुनाव से पहले तक 10 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी। पूरे इलाके में हम काम ही न किए हैं। जहां कहीं कमी है वो काम करेंगे। अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सभी काम पूरा करेंगे। पहले वाला लोग कोई काम करता था क्या?जनसभा में जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री श्रवण कुमार ने सीएम का मंच पर स्वागत किया। जदयू उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार सीएम की अगवानी करने पहुंचे और मंच पर उन्हें साथ लेकर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें