कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बाबत श्री षाड़ंगी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को अपना इस्तीफा भेजा दिया है। उन्होंने कहा है कि पिछले छह माह से पार्टी के स्थानीय संगठन की ओर से सुनियोजित साजिश के तहत मुझे अपमानित करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम जिले के मेरे समर्थकों के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाया गया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी को लगातार इसकी सूचना मैं देता रहा हूं बावजूद पार्टी ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे आहत होकर मैं प्रदेश प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।





