नीतीश ने बनाई जद यू की राष्ट्रीय टीम, वैश्य समाज को फिर किया दरकिनार
पटना । जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी राष्ट्रीय टीम घोषित कर दिया जिसमें
पूर्व की भांति फिर से वैश्य समाज को दरकिनार कर दिया ।
इस टीम
में एक उपाध्यक्ष, 11 महासचिव, दो प्रवक्ता, 6 सचिव एवं एक कोषाध्यक्ष
शामिल हैं । जद यू के 22 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में जद यू के वरिष्ठ नेता
एवं राज्यसभा सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. आलोक कुमार सुमन
को कोषाध्यक्ष, के. सी. त्यागी को राजनीतिक सलाहकार सहित प्रवक्ता एवं एक
अन्य प्रवक्ता पूर्व विधायक राजीव रंजन, राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर,
पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल, बिहार सरकार के वर्तमान मंत्री संजय कुमार झा,
पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ़ फ़ातमी, विधान पार्षद अफाक अहमद खान,
पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पूर्व सांसद
कहकशां परवीन, विधान पार्षद कपिल हरिश्चंद्र, राजसिंह मान, पूर्व विधायक
सुनील कुमार को राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद,
राजीव रंजन प्रसाद, अनुप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निस्सार को
राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है । इस टीम में वैश्य समाज के किसी नेता को जगह
नहीं दी गई है ।





