मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली रवाना हुए नीतीश, चिराग, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली रवाना हुए नीतीश, चिराग, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी

दिल्ली रवाना हुए नीतीश, चिराग, विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी

-कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के समारोह में होंगे शामिल

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, लोजपारा प्रमुख चिराग पासवान आज देर शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बिहार के यह सभी बड़े दिग्गज नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि इसी साल 23 जनवरी को केंद्र सरकार द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला लिया गया था। नई दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू जी के लिए जब परिवार की बात होती है, तो उन्हें सिर्फ अपने परिवार के लोग ही नजर आते हैं. उनकी मां-उनकी बेटी की ही चिंता लालूजी को रहती है। जबकि भाजपा के लिए पूरा देश उनका परिवार है। सभी औरतें भाजपा के लिए मां और बहन है। भाजपा इन सभी की चिंता करती है। वहीं चिराग पासवान ने इस दौरान कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। यह हम सब बिहारियों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि हम सब एक ही गठबंधन में हैं। इसलिए मिलना तो होगा ही। सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें