मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश चाचा ने पलटने का रिकार्ड बनाया :तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश चाचा ने पलटने का रिकार्ड बनाया :तेजस्वी यादव

नीतीश चाचा ने पलटने का रिकार्ड बनाया :तेजस्वी यादव

-17 महीने में पांच लाख लोगों को दी नौकरी

पूर्वी चंपारण। पूर्व डिप्टी सीएम एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा नीतीश चाचा ने पलटने का रिकार्ड बनाया। पहले कहते थे,कि मीडिया को मोदी जी ने हाईजैक कर लिया है।अब तो वे खुद ही हाइजैक हो गये।यह तंज उन्होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसते हुए परिभाषित किया कि वे अक्सर मीडिया वालो से बोलते थे कि आप लोगों को मोदी जी ने हाईजैक कर लिया है। इसलिए आप लोग मेरी बात न तो ठीक से छापते है और नही चलाते है। श्री यादव अपने जन विश्वास यात्रा के दुसरे दिन मोतिहारी के स्पोर्टस क्लब के मैदान में एक महत्ती जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हम जन विश्वास यात्रा के जरीय 33 जिलो में जायेंगे तथा लोगो को 17 महीने बनाम 17 साल के काम को बतायेंगे। श्री यादव ने कहा कि जब नीतीश कुमार बीजेपी के साथ थे तो कहते थे कि नौकरी असंभव है। लेकिन जब वह महागठबंधन में आये तो हमने महज 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी दी। आश्चर्य जताते हुए कहा कि न जाने वे क्यों पटली मार कर बीजेपी के साथ चले गये। आने वाले समय में लोग इसका हिसाब लेंगे। उन्होने अपनी पार्टी के संबंध में साफ किया कि राजद अब केवल माई नही,बल्कि माई-बाप के साथ ही ए टू जेड की पार्टी है।उन्होंने कहा कि राजद विकास एवं रोजगार की पार्टी है। इस दौरान उन्होने महागठबंधन सरकार में किए गये राज्य और जिले के लिए किये गये कार्यो को भी गिनाया।जनसभा के माध्यम से उन्होने 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एकबार फिर से राजद विश्वास जताने की अपील की। इसके पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव का पार्टी नेताओं ने फुल मालाओं के अलावा अंगवस्त्र से सम्मानित किया। श्री यादव ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री का एक बार शपथ होता है, तो पांच साल सरकार चलती है, लेकिन मुख्यमंत्री ने साढ़े तीन साल में तीन बार ओथ लिए। ऐसा देश में कभी नहीं हुआ है।उन्होंने कहा कि नीतीश चाचा ने पलटी मार मार कर नौ बार मुख्यमंत्री का शपथ लेकर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस दौरान उन्होने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए स्थानीय सांसद पर भा निशाना साधा। कार्यक्रम में कांग्रेस के अलावा कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मौके पर राज्यसभा सदस्य मनोज झा, संजय यादव, पूर्व मंत्री आलोक मेहता,डाॅ. शमीम अहमद,राजद नेता बिनोद श्रीवास्तव,विधायक मनोज यादव सहित अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें