मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म -राज्यकर्मियों का डीए 4 फिसदी बढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म  -राज्यकर्मियों का डीए 4 फिसदी बढ़ा

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म

-राज्यकर्मियों का डीए 4 फिसदी बढ़ा

-कुल 108 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना।मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 108 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया है।दरअसल, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मीटिंग में 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए 4 फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया। बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा। राज्य सरकार इस फिर से बनाएगी। इसके साथ ही पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा। बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा।इस वित्तीय वर्ष में नीतीश कैबिनेट की यह अंतिम बैठक है। 31 मार्च तो वित्तीय वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है। कल लोकसभा चुनाव तिथि का ऐलान हो सकता है। जिसके बाद देश में आदर्श अचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें