मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश और तेजस्वी के एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने पर सियासी हलचल तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीतीश और तेजस्वी के एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने पर सियासी हलचल तेज

नीतीश और तेजस्वी के एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना होने पर सियासी हलचल तेज

पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद के कयासों का बाजार भी गर्म हो गया है। केन्द्र में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है और बिहार में नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा जोरों पर है। इस बीच बुधवार को नीतीश और तेजस्वी एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दोनों की विमान में एकसाथ वाली तस्वीर सामने आयी है, जिसे देखकर नीतीश के दोबारा आईएनडीआई गठबंधन में जाने की चर्चा को और हवा मिल रही है।

तस्वीर में फ्लाइट में अगली सीट पर नीतीश कुमार बैठे हैं तो उनके ठीक पीछे वाली सीट पर तेजस्वी यादव बैठे नजर आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा के लिए थोड़ी राहत जरूर है कि इसी फ्लाइट में नीतीश कुमार के साथ लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान और उनकी पार्टी के तमाम नवनिर्वाचित सांसद भी मौजूद हैं। चिराग ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह और उनकी पार्टी भाजपा के साथ है।

इस चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायी है। सहयोगियों के बदौलत केंद्र में एक बार फिर एनडीए की वापसी होनी है। इस बीच एनडीए और आईएनडीआई गठबंधन की बैठक दिल्ली में आज ही होनी है, जिसके लिए नीतीश कुमार दिल्ली गये। दोनों ही गठबंधन को नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की जरूरत है। ऐसे में हर किसी की नजर नीतीश कुमार पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें