मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

केरल में नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, बोले—मैच फिक्सर, जनता के लिए कुछ नहीं किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल में नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, बोले—मैच फिक्सर, जनता के लिए कुछ नहीं किया

कन्नूर। केरल के कन्नूर में चुनावी माहौल के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अपने रोड शो के दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर मिलीभगत और जनता के लिए काम न करने के आरोप लगाए।

नितिन नवीन ने वायंथोड जंक्शन (मट्टनूर) से रोड शो की शुरुआत की, जो थलास्सेरी रोड लिंक मॉल जंक्शन तक गया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि भाजपा और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) एक साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "ये लोग मैच-फिक्सर हैं।

चुनाव से पहले ही मैच फिक्स कर चुके हैं। भारत और केरल दोनों ने देखा है कि यूपीए सरकार के समय इन्होंने किस तरह चीजों को प्रभावित किया। इन्होंने केरल की जनता के लिए कुछ नहीं किया।"

नितिन नवीन ने सबरीमाला मुद्दे पर भी राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए। वे सबरीमाला मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। इस पूरे मामले के असली जिम्मेदार राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और एलडीएफ-यूडीएफ की सरकारें हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने इस मामले में सीबीआई से समयबद्ध जांच कराने और दोषियों को जवाबदेह बनाने का वादा किया है।

भाजपा को केरल में एक मजबूत विकल्प के रूप में पेश करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि केरल की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। लोग अब भाजपा को एक वास्तविक विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक एलडीएफ और यूडीएफ ने राज्य के लोगों की अनदेखी की, विकास को रोका, भ्रष्टाचार बढ़ाया और जनता की भलाई के बजाय अपने परिवारों को प्राथमिकता दी।

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र भी पिछली सरकारों में प्रभावित हुए हैं और अब लोग बदलाव चाहते हैं।

बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को अन्य राज्यों के साथ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें