मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात उन्हें नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष (वाइस-चेयरमैन) नियुक्त किए जाने के बाद हुई है।

मुलाकात के बाद डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "आज मेरी मुलाकात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई।"

बता दें कि शुक्रवार को पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अशोक लाहिड़ी को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्होंने सुमन बेरी की जगह ली है। इसके साथ ही प. बंगा के ही प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. गोबरधन दास को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है।

भारतीय नीति-निर्माण के शीर्ष पदों पर दो प्रतिभाशाली बंगाली को मिला यह स्थान विद्वत्ता और राष्ट्र निर्माण में बंगाल के मौलिक योगदान की समृद्ध विरासत में एक और मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन की ओर राष्ट्र का नेतृत्व करने की बागडोर नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक लाहिड़ी के हाथों में होगी।

भारत के सबसे अनुभवी और वरिष्ठ अर्थशास्त्रियों में शुमार डॉ. लाहिड़ी का चार दशकों से अधिक का करियर रहा है।

उन्होंने नीतिगत क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें मुख्य आर्थिक सलाहकार से लेकर वित्त आयोग के सदस्य, एशियाई विकास बैंक, विश्व बैंक और आईएमएफ शामिल हैं।

दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. लाहिड़ी कोलकाता के रहने वाले हैं और बंगाल के विकास और प्रगति में उनका अहम योगदान रहा है।

वहीं, नीति आयोग के सदस्य डॉ. गोबर्धन दास एक प्रख्यात आणविक विज्ञान के प्रोफेसर हैं, जिन्होंने लगभग तीन दशकों के वैज्ञानिक करियर में प्रतिरक्षा विज्ञान, संक्रामक रोगों और कोशिका जीव विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल की है। डॉ. दास तपेदिक के रोगजनन पर उनके शोध के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें