मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल रांची आएंगी ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में लेंगी भाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल रांची आएंगी ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में लेंगी भाग

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल रांची आएंगी ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में लेंगी भाग

रांची : केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आगामी नौ मई को रांची आएंगी। वित्त मंत्री यहां 9 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होटल रेडिशन ब्लू में पूर्वी भारत में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित की जा रही इंटरैक्टिव मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रांची में चैंबर भवन में अध्यक्ष किशोर मंत्री की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति और पूर्व अध्यक्षों की संयुक्त रूप से समीक्षात्मक बैठक हुई। वित्त मंत्री के एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल पर उचित व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सदस्यों को कार्यों की जिम्मेवारियां सौंपी गईं। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री और स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद होने से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना बनेगी और उद्यमियों का प्रोत्साहन होगा। बैठक का आयोजन मौजूदा आचार संहिता के अनुसार ही संपन्न होगा। इंटरैक्टिव मीटिंग में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहेंगे। मंगलवार को हुई चेंबर पदाधिकारियों की बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, महासचिव परेश गट्टानी, सह सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग, साहित्य पवन, संजय अखौरी, पूर्व अध्यक्ष ललित केडिया, अरूण बुधिया, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, कुणाल अजमानी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें