मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव व्यवस्था शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ : कलेक्टर के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों में अलाव व्यवस्था शुरू

रायगढ़ । जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी नगरीय निकायों को आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा हेतु अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम रायगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कर लोगों को राहत प्रदान की जा रही है।नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने आज शुक्रवार काे बताया कि शहर के चक्रधर नगर चौक, कमला नेहरू गार्डन, मेडिकल कॉलेज परिसर, ट्रांसपोर्ट नगर, मिनीमाता चौक, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं, ताकि सुबह और देर रात के समय ठंड से परेशान राहगीर, श्रमिक और जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल गर्माहट और सुविधा मिल सके।इसी तरह जिले के अन्य नगरीय निकायों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों द्वारा भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय स्तर पर व्यापक, संवेदनशील और समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों में अलाव व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें