मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने खुर्रम परवेज को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने खुर्रम परवेज को किया गिरफ्तार

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने खुर्रम परवेज को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 मार्च । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर में आतंकवाद के वित्तपोषण से संबंधित मामले में एक और गिरफ्तारी की है। एनआईए ने बुधवार को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर नागरिक समूह गठबंधन (जेकेसीसीएस) के समन्वयक खुर्रम परवेज को गिरफ्तार किया है। इस टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने यह दूसरी गिरफ्तारी की है

इस संबंध में एनआईए ने बताया कि जांच से पता चला है कि खुर्रम मानवाधिकारों के नाम पर विदेशों में विभिन्न संस्थाओं और लोगों से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को वित्तपोषण करने के लिए धन एकत्र करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि जेकेसीसीएस के कार्यक्रम समन्वयक और फिलीपींस स्थित एनजीओ एशियन फेडरेशन अगेंस्ट इनवॉलंटरी डिसअपियरेंस (एएफएडी) के अध्यक्ष खुर्रम परवेज को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एनआईए ने इस मामले में सोमवार को एक मानवाधिकार कार्यकर्ता इरफान महाराज को गिरफ्तार किया था। यह खुर्रम परवेज का करीबी सहयोगी है। इससे पहले नवंबर 2021 में भी खुर्रम को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ओवरग्राउंड वर्कर्स को फंडिंग और भर्ती से संबंधित मामले में चार्जशीट दायर की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें