मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने खूंखार नक्सली बांद्रा ताती को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनआईए ने खूंखार नक्सली बांद्रा ताती को किया गिरफ्तार

रायपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने 10 जवानों की जान लेने वाले खूंखार नक्सली बांद्रा ताती को गुरुवार को सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। उसे अरनपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी।एनआईए की विज्ञप्ति के अनुसार बांद्रा ताती अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था। जांच में यह भी सामने आया है कि ताती आईईडी के परिवहन के अलावा घातक हमले को अंजाम देने के लिए सहायक भूमिका निभा रहा था। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनकी मदद से बांद्रा ताती को पकड़ने में सफलता मिली। इस गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों के मनोबल को भी मजबूती मिलेगी और नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि 23 अप्रैल, 2023 को ताती ने अरनपुर के पेड़का चौक के पास घात लगाकर विस्फोट किया था। इसमें दस जवानों की जान चली गई थी । इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने 26 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद फरवरी 2024 में इस जांच को एनआईए को सौंप दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें