मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

आगामी 15 अगस्त को देंगे एक करोड़ को नौकरी: तेजस्वी यादव -रक्षाबंधन पर देश की हर बहनों को देंगे एक-एक लाख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगामी 15 अगस्त को देंगे एक करोड़ को नौकरी: तेजस्वी यादव    -रक्षाबंधन पर देश की हर बहनों को देंगे एक-एक लाख

आगामी 15 अगस्त को देंगे एक करोड़ को नौकरी: तेजस्वी यादव

-रक्षाबंधन पर देश की हर बहनों को देंगे एक-एक लाख

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में आईएनडीआईए गठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि आगामी 15 अगस्त को राज्य के एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे। भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। इस बार झांसे में नहीं आएं और एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को समर्थन करें। जिससे देश में विकास हो सके, हम बेरोजगारी महंगाई की बात करते हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ मंदिर मस्जिद की बात करती है।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारत को अंग्रेजों से आजादी 1947 में ही मिल गई थी। लेकिन असली आजादी नहीं मिली है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष बहनों को एक-एक लाख रुपया देंगे। बिहार में जब हम गठबंधन में आए तो नौकरी की चर्चा किया। चाचा ने कहा था की पैसा कहां से लाओगे, हमने मैनेजमेंट किया और 5 लाख लोगों को नौकरी दी। आरक्षण बढ़ाया, टूरिज्म पॉलिसी को बढ़ाया, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी बनाया।

हमारे गठबंधन की बनी तो बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे। बेगूसराय के वर्तमान सांसद गिरिराज सिंह कभी भी रोजी, रोजगार, किसान, मजदूर, शिक्षा, गरीबी और निवेश की चर्चा नहीं करते हैं। क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ है ही नहीं। कोई उपलब्धि नहीं है, वह सिर्फ नफरत पैदा करके वोट लेना चाहते हैं। समाज में जहर बांटने का काम कर रहे हैं यह काम उन्हें बंद करना चाहिए। हम सभी जाति-धर्म का सम्मान करते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी और ताकत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें