मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : नवविवाहित ने कुएं में लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : नवविवाहित ने कुएं में लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सरनाडीह ग्राम पंचायत के पीपरपारा गांव में आज बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की आत्महत्या से पूरे इलाके में मातम छा गया। 21 वर्षीय अंजिल सिंह ने अपने घर के आंगन में बने कुएं में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंजिल की शादी करीब एक वर्ष पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी। कुछ समय से वह अपने मायके में रह रही थी और बताया जा रहा है कि ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला।थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के परिजन और ससुराल पक्ष से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पंचनामा और मर्ग कायम कर शव काे पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।उल्लेखनीय है कि, पीपरपारा गांव में हुई नवविवाहिता अंजिल सिंह की आत्महत्या की घटना समाज के उस संवेदनशील पहलू को उजागर करती है, जहाँ वैवाहिक असंतोष और मानसिक तनाव कई बार दु:खद अंत का कारण बन जाते हैं। घटना से स्पष्ट है कि अंजिल अपने वैवाहिक जीवन से असंतुष्ट थी और मायके में रह रही थी। पुलिस की जांच जारी है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि आत्महत्या के पीछे केवल मानसिक दबाव था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी जुड़ा है। फिलहाल, इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को शोक और सोच में डूबो दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें