मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

एग्री-टेक से ग्रामीण आय बढ़ाने में भारत का साथ देगा न्यूजीलैंड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एग्री-टेक से ग्रामीण आय बढ़ाने में भारत का साथ देगा न्यूजीलैंड

ऑकलैंड/नई दिल्ली। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) होने के साथ ही न्यूजीलैंड, अब भारत का पार्टनर बन गया है और हमारी कृषि में विशेषज्ञता देश के विकास विशेषकर ग्रामीण आय को बढ़ाने में अहम साबित हो सकती है। यह बयान न्यूजीलैंड व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने शुक्रवार को दिया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मैक्ले ने कहा, "भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) दोनों देशों को आर्थिक साझेदारी को गहरा करने के लिए एक मजबूत मंच देता है।

इस समझौते के बाद भारत के साझेदार के रूप में न्यूजीलैंड, देश की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद करेगा।"

उन्होंने कहा कि खेती, इनोवेशन और एग्री-टेक्नोलॉजी में न्यूजीलैंड की विशेषज्ञता भारत के विकास में, खासकर खेती की उत्पादकता और ग्रामीण आय बढ़ाने में, अहम योगदान दे सकती है।

उन्होंने आगे कहा, "खेती इसका एक उदाहरण है। हमारे पास जो विशेषज्ञता, इनोवेशन और एग्री-टेक्नोलॉजी है, वह भारत को मिल सकती है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद कर सकते हैं और 2030 तक भारतीय किसानों की आय 50 प्रतिशत बढ़ाने के उनके संकल्प में शामिल हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड के पास अब इसमें भूमिका निभाने और इसे सफल बनाने की क्षमता है।"

इसके अतिरिक्त, मैक्ले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की प्रशंसा की और मैं पहले भी कई बार भारत आया हूं और आज के भारत में जो बदलाव आया है, वह शानदार है।

मैक्ले ने आईएएनएस को बताया, "यहां की युवा आबादी शिक्षित हो रही है।

भारत उन्हें काम करने और अनुभव हासिल करने के लिए दुनिया भर में भेजना चाहता है और फिर उन्हें वापस लाकर अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद लेना चाहता है। यह वाकई में बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला और बेहद प्रभावशाली रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए मैक्ले ने कहा कि यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है और यह ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के कुछ ही महीनों बाद हो रही है।

उन्होंने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण है।

40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा है। जाहिर है, यह हमारे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही महीनों बाद हो रही है। हमारे सबसे बड़े शहर में एक बड़ा जश्न मनाया जाएगा और न्यूजीलैंड के सभी लोग, खासकर भारतीय-न्यूजीलैंड समुदाय, प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें