मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

सोफी एक्लेस्टोन के नाम नया कीर्तिमान, महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिनर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोफी एक्लेस्टोन के नाम नया कीर्तिमान, महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिनर

लंदन। महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है। इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा और उन्होंने 4 ओवर में महज 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

एक्लेस्टोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्लो ट्रायोन को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करने के साथ ही इतिहास रचा। वह महिला टी20 विश्व कप में अब सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। एक्लेस्टोन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं।

उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को पीछे छोड़ा। केर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 37 विकेट निकाले हैं।

वहीं, इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाज स्टेफनी टेलर 33 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एक्लेस्टोन टी20 विश्व कप 2026 में खेले अब तक 6 मुकाबलों में 9 विकेट ले चुकी हैं।

इस दौरान उनका इकोनॉमी सिर्फ 5.79 का रहा है। बीच के ओवरों में उन्होंने लगभग हर मुकाबले में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर अपनी किफायती गेंदबाजी से दबाव डाला है, जिसका फायदा इंग्लैंड टीम को मिला है।

सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर 75 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस आतिशी पारी के दौरान इंग्लिश कप्तान ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।

वहीं, हीथर नाइट ने 47 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ताजमिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें