मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड से इस बार आधा दर्जन नए चेहरे संसद मे रखेंगे कदम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड से इस बार आधा दर्जन नए चेहरे संसद मे रखेंगे कदम

झारखंड से इस बार आधा दर्जन नए चेहरे संसद मे रखेंगे कदम

रांची : इस बार लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को इंडिया गठबंधन और एनडीए ने मौका दिया है। इस लिहाज से लगभग आधा दर्जन नए चेहरे संसद में कदम रखेंगे । एनडीए ने 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने 14 में से 12 सीटों पर प्रत्याशी दिया है। दो सीटों पर भी जल्द ही घोषणा हो जायेगी। बीजेपी ने इस बार धनबाद, दुमका, चतरा, हजारीबाग और लोहरदगा से नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने गोड्डा, धनबाद, चतरा और हजारीबाग से नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, झामुमो ने भी दुमका से नए उम्मीदवार दिया है, जो अपने-अपने क्षेत्र से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इधर कोडरमा से माले ने अपना प्रत्याशी उतारा है। लोहरदगा लोकसभा से भाजपा ने समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया है। वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले समीर उरांव राज्यसभा सांसद थे। वहीं कांग्रेस ने समीर उरांव को टक्कर देने के लिए सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से जो भी उम्मीदवार जीतेगा वो पहली बार संसद पहुंचेंगे। धनबाद से भाजपा ने विधायक ढुल्लू महतो को मैदान में उतारा है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्व. राजेंद्र सिंह की बहू व बेरमो विधायक अनूप सिंह उर्फ कुमार जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट दिया है।वो पहली बार राजनीति के मैदान में कूदी हैं। चतरा में भाजपा ने पहली बार स्थानीय उम्मीदवार के रूप में कालीचरण सिंह को टिकट दिया है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं कांग्रेस ने झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है।दोनों ही नेता पहली बार लोकसभा चुनाव में आमने-सामने होंगे।

दुमका लोकसभा क्षेत्र से अभी हाल में झामुमो छोड़ बीजेपी में शामिल हुईं सीता सोरेन को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।वहीं सात बार विधायक नलिन सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका से प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही नेता पहली बार इस लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।भाजपा ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इस बार सदर विधायक मनीष जायसवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी से नाता तोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जय प्रकाश भाई पटेल को पार्टी ने हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही प्रत्याशी पहली बार हजारीबाग से चुनाव लड़ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें