मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो के विमान की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण करानी पड़ी लैंडिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो के विमान की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण करानी पड़ी लैंडिंग

कराची। भारत की राजधानी नई दिल्ली से जेद्दा जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। यह विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय पुरुष यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। जियो न्यूज चैनल ने विमानन सूत्रों के हवाले से इसका विवरण आज सुबह प्रसारित किया। विवरण के अनुसार जब विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में था तब एक 55 वर्षीय मुस्लिम यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। फ्लाइट क्रू ने यात्री को ऑक्सीजन मुहैया कराई, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई।पायलट ने मानवीय आधार पर कराची एअर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। मंजूरी मिलने के बाद उड़ान को कराची की ओर मोड़कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की मेडिकल टीम ने फौरन विमान के अंदर पहुंचकर यात्री को चिकित्सा सहायता प्रदान की। इसके बाद उड़ान कराची से रवाना हुई और जेद्दा जाने के बजाय दिल्ली लौट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें