लालू-राबड़ी राज कभी नहीं भूलिएगा : सीएम नीतीश

पटना/नवादा । प्रधानमंत्री के नवादा में राजग गठबंधन उम्मीदवार
विवेक ठाकुर के पक्ष में रैली करने के दौरान सीएम नीतीश ने मंच से अपने
संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के द्वारा बहुत सहयोग
मिलता है। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं। याद करिए जब हम लोग
2005 में आए थे और 2006 से सारा काम शुरू हुआ। खाली याद रखिएगा, जो कम उम्र
के लोग हैं, वो भूल गए हैं। अपने बाल-बच्चों को भी बताइए। 2005 से पहले
बिहार में क्या हाल था। सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज के दिनों को याद
दिलाया और उसे नहीं भूलने की सलाह दी।
सीएम ने कहा कि आप
शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे। उसको तो याद नहीं है। अब सब लोग शाम को
चहल रहे हैं। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। हम लोग 18 वें साल में है।
इससे पहले उन्हें मिला था 15 साल, पति-पत्नी राज किए, कोई काम हुआ था, कुछ
नहीं हुआ था। पहले की स्थिति पूरे तौर पर लोगों को मालूम होना चाहिए था।
कितना विवाद और झगड़ा होता था, हिंदू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा। 2006 के
बाद कोई झगड़ा होता है। जब हम लोग आए तो सबको एकजुट किया। काम करने वालों
को वोट दीजिए। 2010 के चुनाव में 50 फीसदों मुस्लिमों ने एनडीए को वोट दिया
था। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक महीने में 30-40 लोग आते थे।
अब साल में एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।
सीएम
नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार
के द्वारा बहुत सहयोग मिलता है, तमाम कार्यक्रम चला रहे हैं। इसके लिए पीएम
मोदी को धन्यवाद देते हैं। याद करिए जब हम लोग 2005 में आए थे, और 2006 से
सारा काम शुरू हुआ। खाली याद रखिएगा, जो कम उम्र के लोग हैं, वो भूल गए
हैं। अपने बाल-बच्चों को भी बताइए। 2005 से पहले बिहार में क्या हाल था। आप
शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे। उसको तो याद नहीं है। अब सब लोग शाम को
चहल रहे हैं। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। हम लोग 18वें साल में है।
इससे पहले उन्हें मिला था 15 साल, पति-पत्नी राज किए, कोई काम हुआ था, कुछ
नहीं हुआ था। पहले की स्थिति पूरे तौर पर लोगों को मालूम होना चाहिए था।
कितना विवाद और झगड़ा होता था, हिंदू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा। 2006 के
बाद कोई झगड़ा होता है। जब हम लोग आए तो सबको एकजुट किया। काम करने वालों
को वोट दीजिए। 2010 के चुनाव में 50 फीसदों मुस्लिमों ने एनडीए को वोट दिया
था। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक महीने में 30-40 लोग आते थे।
अब साल में एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं।
देश के सपनों को पूरा कर रहे हैं पीएम मोदी: सम्राट चौधरी
मौके
पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता
के संकल्प को पूरा कर रहे हैं। आज मोदी जी गारंटी बन गए हैं। बिहार में अब
डबल इंजन की सरकार है। अब माफिया, अपराधियों को बिहार से बाहर जाना होगा।
गरीबों के लिए 5 किलो अनाज तो आयुष्मान भारत के माध्यम से 5 लाख का इलाज भी
दिया है। नवादा की जनता पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करें।
रामविलास जी के विकसित देश, विकसित बिहार का सपना पीएम कर रहे साकार: चिराग
मौके
पर चिराद पासवान ने कहा कि आने वाला चुनाव हमारे 5 साल का भविष्य तय
करेगा। विपक्ष समाज को बांटने वाले मुद्दे उठाता रहा है। लेकिन आज देश के
इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है। बिहार युवा प्रदेश है, युवाओं को अपनी
ताकत पहचानने की जरूरत है, प्रधानमंत्री ने कभी युवाओं में मतभेद नहीं की।
सबके साथ, सबके विकास की बात की। प्रधानमंत्री को मजबूती देने की जरूरत है।
रामविलास जी ने विकसित देश, विकसित बिहार का सपना देखा था, जिसे पीएम मोदी
साकार कर रहे हैं।





