मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेपाल का बड़ा कदम, इयान हार्वे को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
टी20 वर्ल्ड कप से पहले नेपाल का बड़ा कदम, इयान हार्वे को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया

काठमांडू। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिससे पहले कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने के लिए नेपाल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सीमर इयान हार्वे को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है।

53 वर्षीय इयान हार्वे इससे पहले ग्लूस्टरशायर के हेड कोच रह चुके हैं। इसी काउंटी के लिए उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करते हुए बतौर विदेशी पेशेवर खेला था।

दिसंबर 1997 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले इयान हार्वे ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 73 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 30.31 की औसत के साथ 85 विकेट निकाले। इसके अलावा, उन्होंने बल्ले से 17.87 की औसत के साथ 715 रन का योगदान दिया। वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, जिसने 2003 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप जीता।

हार्वे ने एक टी20 ऑलराउंडर के तौर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई, जो अपनी चतुर बॉलिंग वेरिएशन जैसे सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 54 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें 23.73 की औसत के साथ 52 विकेट निकाले।

इसके साथ ही उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 1,470 रन जोड़े।

ग्रुप-सी में मौजूद नेपाल की टीम 8 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद यह टीम 12 फरवरी को इटली से भिड़ेगी। 15 फरवरी को नेपाल का सामना वेस्टइंडीज से होगा, जबकि 17 फरवरी को उसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। इस टीम के सभी ग्रुप मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने हैं।

भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नेपाल कोई जीत दर्ज नहीं कर सका था, लेकिन इस टीम ने साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को कड़ी टक्कर दी।

एशियाई टीम ने वर्ल्ड कप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए एक मजबूत टीम बनाई है, जिसकी कप्तानी रोहित पौडेल कर रहे हैं। उन्हें दीपेंद्र सिंह ऐरी का अच्छा साथ मिलेगा, जिन्हें उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नेपाल की टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें