मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

सारंडा में नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का लगाया बैनर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारंडा में नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का  लगाया बैनर

सारंडा में नक्सलियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का लगाया बैनर

रांची: झारखंड के सारंडा में नक्सलियों ने मतदान में खलल डालने की कोशिश की है। नक्सलियों ने ग्रामीणों को मतदान से वंचित रखने के लिए पेड़ गिराकर सड़क जाम कर दिया है।

इसी क्रम में नक्सलियों ने सोमवार अहले सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना और दीघा पंचायत अन्तर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगहों पर पेड़ काटकर गिरा दिया। इतना ही नहीं चुनाव बहिष्कार से संबंधित बैनर भी लगा दिया।

पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। पेड़ ऐसे स्थान पर काटा गया है कि सड़क के एक तरफ ऊंची पहाड़ी और दूसरी तरफ गहरी खाई और नदी है, जिससे बाइक तक पार नहीं हो सकती। जहां यह पेड़ गिराया गया है, वह सारंडा के कई गांवों में जाने का अकेला सड़क मार्ग है। सारंडा के मारंगपोंगा, दीकुपोंगा, उसरुईया, होलोंगऊली, बालीबा, कुमडीह, कुदलीबाद, कोलायबुरु आदि गांव के ग्रामीण इसी मार्ग से सोनापी स्थित मतदान केन्द्र पर वोट देने जाते हैं।

सोनापी मतदान केन्द्र से इन गांवों की दूरी 10 से 25 किलोमीटर तक है। ऐसे में बिना वाहन के पैदल बूथ तक जाना असंभव सा है। सोमवार को पूरे क्षेत्र में मतदान होना है। विभिन्न सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथों तक ले जाकर मतदान कराने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों एवं प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाती रही है लेकिन जब तक रास्ते में गिरा पेड़ नहीं हटेगा तब तक चारपहिया वाहन या बाइक से इस रास्ते को पार कर बूथ पर जाना मुश्किल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें