मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नीतू सिंह ने बीजेपी के सामने रखी ओपन डील कहा- यदि भाजपा टिकट देगी तो पाला बदलने को तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीतू सिंह ने बीजेपी के सामने रखी ओपन डील कहा-  यदि भाजपा टिकट देगी तो पाला बदलने को तैयार

नीतू सिंह ने बीजेपी के सामने रखी ओपन डील कहा-

यदि भाजपा टिकट देगी तो पाला बदलने को तैयार

पटना ।महागठबंधन में टूट के जारी सिलसिले के बीच अब कांग्रेस की हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने भी करीब-करीब पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। शुक्रवार को नीतू सिंह ने कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है। यदि भाजपा टिकट देगी तो वे पाला बदलने को तैयार हैं।शुक्रवार को विधानसभा परिसर में कांग्रेस की हिसुआ विधायक नीतू सिंह ने भाजपा के साथ जाने के सवाल पर कहा कि वे लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। यदि कांग्रेस देगी टिकट तो उसके साथ रहेंगे और अगर भाजपा वादा करे कि वह उन्हें नवादा से लोकसभा उम्मीदवार बनाएगी तो वे पाला बदलने का तैयार है।उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी से बड़े नेता हैं। उन्होंने भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर कहा कि वे किसी के संपर्क में नहीं हैं।बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के शक्ति परीक्षण के दिन से विपक्ष में टूट का जो सिलसिला शुरू हुआ है वह करीब 20 दिन बाद भी जारी है। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के समापन के पूर्व राष्ट्रीय जनता दल को एक और झटका लगा। सदन की जारी कार्यवाही के बीच राजद के भभुआ विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दी और सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गए।बिंद राजद के पांचवे विधायक हैं जिन्होंने दल छोड़ा है। इससे पूर्व राजद के चार और कांग्रेस के दो सदस्य विपक्ष के खेमे से निकल कर सत्ता पक्ष में शामिल हो चुके हैं। शुक्रवार को विधानसभा में विधायी निपटाये जा रहे थे। करीब सवा दो बजे राजद के भभुआ विधायक कांग्रेस छोड़ने वाले मुरारी गौतम के साथ सदन पहुंचे और सीधे सत्ता पक्ष की बेंच पर जाकर बैठ गए।सदन में मौजूद विपक्ष के नेता कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर हुआ क्या है। इस बीच वहां मौजूद भाजपा सदस्य नितिन नवीन ने इशारा किया कि राजद विधायक राजग में आ गए हैं। राजद में हाल के दिनों में यह पांचवी टूट है।12 फरवरी को जिस दिन नीतीश कुमार सरकार का शक्ति परीक्षण था उस दिन राजद के प्रह्लाद यादव, नीलम देवी के अलावा चेतन आनंद राजद से टूटकर राजग में पहुंच गए थे। इसके बाद बीते मंगलवार को राजद की मोहनिया विधायक संगीता देवी के अलावा कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी सत्तापक्ष का दामन थामा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें