मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नीट-यूजी परीक्षा रविवार को, देश के 557 शहरों में 24 लाख 6 हजार परीक्षार्थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
नीट-यूजी परीक्षा रविवार को, देश के 557 शहरों में 24 लाख 6 हजार परीक्षार्थी

नीट-यूजी परीक्षा रविवार को, देश के 557 शहरों में 24 लाख 6 हजार परीक्षार्थी

नईदिल्ली/कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी, 2024 रविवार पांच मई को दोपहर दो से शाम पांच बजकर बीस मिनट तक पेन-पेपर मोड में आयोजित की जायेगी। इसके लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र व दिशानिर्देश एक मई को जारी कर दिये गये है। इस परीक्षा के लिए भारत में 557 शहरों एवं विदेशों के 14 शहरों में परीक्षा केंद्र घोषित किये गये हैं। इस वर्ष नीट परीक्षा में 24 लाख 06 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है, जो अबतक की सभी प्रवेश परीक्षाओं में सर्वाधिक हैं।

एनटीए के जोनल कॉर्डिनेटर प्रदीप सिंह गौड़ ने बताया कि एनटीए ने नीट-यूजी के पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया है। यह परीक्षा हिंदी, इंग्लिश सहित 14 भाषाओं में होगी। प्रवेश परीक्षा में कुल 720 अंकों के पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी व बॉटनी चारों विषयों में दो सेक्शन में एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन-ए में 35 प्रश्न होंगे। जबकि सेक्शन-बी में 15 प्रश्न होंगे, जिसमें से 10 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का होगा। गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

2.10 लाख सीटों पर मिलेंगे प्रवेश

करिअर काउसंलर पारिजात मिश्रा के अनुसार, नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा देश में एमबीबीएस के 706 मेडिकल कॉलेज की 1,09,145, बीडीएस के 323 कॉलेज की 28,088, आयुष पाठ्यक्रम की कुल 55,851 सीटों एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब 2 लाख 10 हजार सीटों के लिए होगी।

सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले पहुंचे

एनटीए ने नीट-यूजी के प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जैमर लगाये हैं। हर सेंटर पर फ्लांइंग स्क्वायड की टीमें मॉनिटरिंग करेंगी। परीक्षार्थियों के आधार कार्ड की जांच बायोमेट्रिक पर होगी। आधार कार्ड में समस्या होने पर परीक्षार्थी के फिंगर प्रिंट लिये जायेंगे। प्रत्येक सेंटर पर परीक्षार्थी को पेन दिया जायेगा। वे पानी की पारदर्शी बोतल साथ ले जा सकते हैं। गर्ल्स अधिक गहने नहीं पहने। बड़े बटन वाले शर्ट नहीं पहने। अन्य सभी हिदायतें प्रवेश पत्र के साथ दी गई हैं। असुविधा से बचने के लिये निर्धारित समय से आधा घंटे पहले सेंटर पहुंचे।

राजस्थान के 24 शहरों में होगी परीक्षा

यह प्रवेश परीक्षा राजस्थान के 24 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहां एक लाख 97 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, बीकानेर, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाडमेर, बारां, झुंझनू, सीकर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, पाली, नागौर, चूरू, दौसा, धौलपुर, करौली के परीक्षा केंद्र शामिल हैं। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में होने से परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा नगरी कोटा के परीक्षा केंद्रों पर गर्ल्स को प्राथमिकता दी जायेगी। जिससे भीषण गर्मी में उन्हें बाहरी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के साथ यात्रा के शारीरिक व मानसिक दबाव जैसी परेशानी से बचाया जा सके।

कोटा में 20 प्रतिशत परीक्षार्थी बढे़

गौड़ ने बताया कि कोटा में इस वर्ष 56 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 28 हजार परीक्षार्थी पेपर देंगे। इनमें अधिकांश गर्ल्स होंगी। गत वर्ष कोटा में 44 सेंटर थे। परीक्षार्थियों की संख्या 20 प्रतिशत बढा दी गई है। बारां में 5 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें