मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

नीट यूजी 2026: रिफंड के लिए 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट यूजी 2026: रिफंड के लिए 7 जुलाई तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट यूजी 2026 फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में एक जरूरी अपडेट जारी किया। इसमें बताया गया है कि अब तक सिर्फ 8,29,510 उम्मीदवारों ने ही ऑफिशियल पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म की है।

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जो योग्य उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें रिफंड नहीं मिल पाएगा।

एनटीए के अनुसार, नीट यूजी 2026 रिफंड के लिए बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट या कन्फर्म करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 (रात 11:50 बजे तक) है।

एनटीए ने कहा, "जिन उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकाउंट की जानकारी कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आपको अपनी जानकारी अपडेट करनी है तो आप 7 जुलाई तक एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल पर ऐसा कर सकते हैं।"

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी बैंकिंग जानकारी जमा या वेरिफाई नहीं की है उन्हें सलाह दी गई है कि वे ऑफिशियल नीट पोर्टल पर लॉग इन करें और जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें।

एजेंसी ने आगे बताया कि जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा और कन्फर्म कर दी है, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

जो लोग समय-सीमा से पहले अपडेट पूरा कर लेंगे, उन्हें रिफंड वितरण के अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

प्रक्रिया पूरी करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल नीट यूजी वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पहले से दी गई बैंक अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं और जरूरी सुधार कर सकते हैं और अपडेट की गई जानकारी जमा कर सकते हैं।

एनटीए ने उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी है कि वे सफल सबमिशन के बाद भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें।

एजेंसी ने स्पष्ट किया कि एक बार जब उम्मीदवार सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे और अपने बैंक अकाउंट की जानकारी जमा कर देंगे तो दी गई जानकारी को ही अंतिम माना जाएगा।

एनटीए ने इस बात पर भी जोर दिया कि समय-सीमा के बाद बैंक की जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फाइनल सबमिशन करने से पहले अपने बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड अकाउंट होल्डर का नाम और अन्य सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से वेरिफाई कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें