मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्तार आरोपितों की सुनवाई टली, नहीं मिली जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : नीट पेपर लीक कांड में गिरफ्तार आरोपितों की सुनवाई टली, नहीं मिली जमानत

पटना। नीट पेपर लीक मामले में चार आरोपितों की शुक्रवार को पटना सिविल कोर्ट में एडीजे-5 ने सुनवाई करते हुए इस मामले में किसी को जमानत नहीं दी। एडीजी राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने पुलिस को अगली सुनवाई में एनएचएआई गेस्ट हाउस की डायरी लाने की बात कहकर सुनवाई को टाल दिया।पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीट पेपर लीक मामले में अनुराग यादव, आयुष कुमार, नितीश पटेल और सिकंदर यादवेंदु की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। एडीजी-5 ने सुनवाई करते हुए इस मामले में किसी को जमानत नहीं दी है। यह चारों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में 25 जून को अगली तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को एनएचएआई गेस्ट हाउस की डायरी लाने को भी कहा गया है। अगली सुनवाई में डायरी पेश की जाएगीनीट पेपर लीक मामले में शास्त्री नगर थाने की पुलिस के द्वारा 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें सॉल्वर गैंग के सदस्य के साथ अभ्यर्थी भी शामिल थे। चार आरोपितों की आज जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद आरोपितों की जमानत पर कोर्ट ने कोई फैसला नहीं सुनाया है। साथ ही कोर्ट के द्वारा एनएचएआई गेस्ट हाउस की डायरी मांगी गई है। नीट पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु दानापुर में नगर आवास विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित था। वह समस्तीपुर का रहने वाला है। इसकी मुलाकात अमित आनंद से हुई थी। इन्हीं दोनों ने मिलकर इतने बड़े एग्जाम का पेपर लीक करा दिया।मामले में गिरफ्तार सभी आरोपित पटना के बेऊर जेल में बंद हैं। पुलिस के कबूलनामे में इसने स्वीकार किया है कि इसके पास चार मई को ही पेपर लीक होकर आ गया था और उसी रात में अभ्यर्थियों को पेपर रटवा दिया था। गिरफ्तार अभ्यर्थी अनुराग ने भी यह स्वीकार किया है कि चार मई को जो पेपर उसे रटाया गया था, वही प्रश्न एग्जाम में पूछा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें