मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक कांड : सीबीआई को बिहार में आने की इजाजत गृह विभाग ने जारी किया आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट पेपर लीक कांड : सीबीआई को बिहार में आने की इजाजत गृह विभाग ने जारी किया आदेश

नीट पेपर लीक कांड : सीबीआई को बिहार में आने की इजाजत

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

डीजीपी केस से जुड़े तमाम कागजात सीबीआई को सौंप दें

पटना। नीट पेपर लीक मामले में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने सीबीआई और दिल्ली पुलिस को बिहार में आने की इजाजत दे दी है। पेपर लीक कांड में जांच अधिकारी स्वतंत्र रूप से प्रवेश कर सकते हैं। इस संबंध में गृह विभाग की ओर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।गृह विभाग की विशेष सूचना में कहा गया है कि राजधानी के शास्त्रीनगर थाने में 5 जून को धारा 407, 408, 409 और 120बी के तहत केस दर्ज की गई थी। अब केस संख्या-558 सीबीआई को सौंप दिया गया है। जांच और अन्य कार्रवाई के लिए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना के सदस्यों को समूचे बिहार में अपनी शक्ति के प्रयोग की हम सहमति देते हैं। गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार की तरफ से यह अधिसूचना जारी की गई है। आदेश में डीजीपी को कहा गया है कि इस केस से जुड़े तमाम कागजात सीबीआई को सौंप दें।

-विशेष सूचना की जरूरत आखिर क्यों पड़ती है

जब किसी केस की जांच केंद्रीय एजेंसी खासकर सीबीआई करती है तो वह जांच प्रवेश अधिकार के बिना किसी राज्य में एंट्री नहीं कर सकती। केस से जुड़े पहलू की जांच के लिए सीबीआई को राज्य के अंदर जाना होता है। जांच छूट देने के बाद दिल्ली पुलिस के आॅफिसर की पूरी टीम संबंधित राज्य में एंट्री कर सकती है। इसके लिए सबसे पहले राज्य की ओर से प्रवेश अधिकार दिया जाता है। राज्य सरकार के प्रवेश अधिकार के बाद ही जांच एजेंसी और उनके आॅफिसर कार्रवाई कर सकते हैं।

-ईओयू ने जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी

ईओयू ने अब तक की जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। ईओयू ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पेपर के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और हैंडओवर के बारे में दिए गए डिटेल से पता चलता है कि इस सिस्टम में खामियां हैं। जांच में संजीव मुखिया गिरोह की संलिप्तता का पता चला है। मुखिया नालंदा का निवासी है। जांच से यह भी पता चलता है कि लीक हुए पेपर को हल करके आरोपी बलदेव उर्फ चिंटू को भेजा गया था। जिसने फिर उसे प्रिंट करके मॉर्डन लर्न एंड प्ले स्कूल में छात्रों को दिया। चिंटू संजीव मुखिया के गिरोह का सदस्य है। पेपर कोड का मिलान झारखंड के हजारीबाग स्थित एक केंद्र से किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें