मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार

जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खास गुर्गा नीरज ठाकुर को झारखंड एटीएस ने किया गिरफ्तार

रांची : जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के बेहद खास गुर्गे नीरज ठाकुर को रांची के पिठौरिया इलाके से झारखंड एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एटीएस ने नीरज ठाकुर के अलावा कई अन्य अपराधियों को भी पकड़ा है। बता दें कि नीरज ठाकुर एटीएस सहित कई जिलों की पुलिस का वांटेड था और पिछले दो साल से फरार चल रहा था। आपको बता दें कि अमन श्रीवास्तव के मुंबई से गिरफ्तार होने के बाद गैंग के संचालन में नीरज ठाकुर आम भूमिका निभा रहा था। एटीएस में दर्ज एक कांड सहित नीरज पर कई मामले दर्ज है।एटीएस की टीम लगातार नीरज ठाकुर की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच सूचना मिली कि नीरज रांची के पिठोरिया इलाके में देखा गया है जिसके बाद एटीएस ने अपना जाल बिछाया और नीरज को धर दबोचा। जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के द्वारा खौफ के बल पर की गई कमाई का सारा लेखा-जोखा नीरज ठाकुर ही रखता था। अमन श्रीवास्तव से जुड़े किन लोगों को कितना पैसा देना है या फिर परिवार वालों को कैसे पैसा पहुंचना है, इसकी जवाबदेही नीरज ठाकुर कि थी। नीरज ठाकुर पिछले दो साल से फरार चल रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें