मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में प्रस्तावित नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 को मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव के मद्देनजर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।खिलाड़ियों और समुदाय की सुरक्षा सर्वोपरिआयोजन समिति ने बताया कि यह निर्णय विचार-विमर्श और सभी पक्षों से बातचीत के बाद लिया गया है। खिलाड़ियों, साझेदारों और व्यापक समुदाय की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।'राष्ट्र सर्वोपरि, खेलों की एकता की शक्ति पर विश्वास'नीरज चोपड़ा क्लासिक की आयोजन समिति ने अपने बयान में कहा, "हम खेल की एकता की शक्ति में विश्वास रखते हैं, लेकिन इस नाजुक समय में राष्ट्र के साथ खड़े रहना ज्यादा ज़रूरी है। हमारी पूरी श्रद्धा और भावनाएं इस समय हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं, जो देश की रक्षा में अग्रिम पंक्ति में डटे हुए हैं।"नई तारीख जल्द होगी घोषितयह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल मीट का हिस्सा है। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें