मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

दरभंगा में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा- मुझे नहीं पीएम मोदी को है बेड रेस्ट की जरूरत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दरभंगा में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा-   मुझे नहीं पीएम मोदी को है बेड रेस्ट की जरूरत

दरभंगा में तेजस्वी यादव ने भरी हुंकार, कहा-

मुझे नहीं पीएम मोदी को है बेड रेस्ट की जरूरत

दरभंगा। लोकसभा चुनाव का मतदान चौथे चरण में यानी 13 मई को होना है। आज चौथे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी राजीतिक दल अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोनकी में जनसभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। वहीं तेजस्वी ने कहा कि ललित यादव के हाथ में लालू यादव ने लालटेन थमाया है। हम आप लोगों से अपील करने आए है कि एक एक वोट लालटेन पर बटन दबा कर के ललित यादव को देकर आप लोग भारी बहुमत से विजयी बनावे। तेजस्वी यादव ने कहा कि ललित यादव जी के हाथ मे जब जब लालटेन थमाया गया है। तब तब ये विजयी रहे हैं। इन्होंने विधायकी में छक्का मारा है। इस बार दरभंगा सीट जीता कर ये दरभंगा ने परिवर्तन लाने का काम करेंगे। तेजस्वी ने आगे कहा कि कमर में परेशानी की वजह से डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। मेरे कमर की हड्डी में चोट है। उन्होंने कमर पर लगाए बेल्ट को दिखाते हुए बोला कि हम अभी बेल्ट लगा कर घूम रहे है। मैंने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे हैं, तीन हफ्ता आराम करने के लिए। इसमें तो चुनाव खत्म हो जाएगा। मैंने डॉक्टर को कहा कि अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा। जब तक मोदी को हम हटा नहीं देते। तेजस्वी को बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है। मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है।बताते चले कि तेरह मई को चौथे चरण के मतदान को लेकर आज शाम पांच बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। वही दरभंगा लोकसभा के प्रचार में आखिर दिन मतदाता मालिक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा की ओर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोड शो करेंगे। वही इंडिया गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा जिला में तीन जगह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें