मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में जी-20 की बैठकों को लेकर एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने ली तैयारियों का जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

"स्वच्छ भारत मिशन" के दृष्टिकोण के तहत और नई दिल्ली क्षेत्र में जी20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों का स्वागत करने के उद्देश्य से उपाध्यक्ष, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद सतीश उपाध्याय ने हनुमान मंदिर वाटिका, नई दिल्ली में “विशाल शौचालय परिसर सह स्वच्छता ब्लॉक” के चल रहे नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उपाध्याय ने इसे और अधिक नागरिक हितैषी बनाने के लिए कुछ निर्देश एवं सुझाव दिए जैसे महिला शौचालयों में बड़े शीशे की व्यवस्था, शौचालय ब्लॉक में भंडारण की सुविधा, शौचालय में बैठने की व्यवस्था, उचित प्रकाश व्यवस्था आदि।

उपाध्याय ने कहा कि प्राचीन हनुमान मंदिर में आने वाले हजारों भक्तों, दर्शनार्थियों को जन सुविधाओं के रूप में सामान्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ हनुमान मंदिर वाटिका क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना हमारा उद्देश्य है । उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहा है और जल्द ही इसे आम जनता के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। श्री उपाध्याय ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों के स्वागत तथा नई दिल्ली क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के लिए विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार और बेहतर नागरिक सेवाओं के लिए दिसंबर, २०२२ माह से हनुमान मंदिर परिसर में मैकेनिकल हाउसकीपिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

उपाध्याय ने कहा कि स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट ब्लॉक में महिलाओं के लिए 4 डब्ल्यूसी सीट, पुरुषों के लिए 5 डब्ल्यूसी सीट, शारीरिक रूप से सक्षम व्यक्ति के लिए 1 डब्ल्यूसी सीट, ट्रांसजेंडर के लिए 1 डब्ल्यूसी सीट और 10 यूरिनल की सुविधा उपलब्ध होंगी । पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्नानघर और महिलाओं के बाथरूम में "सेनेटरी वेंडिंग मशीन", हैंड ड्रायर, नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए "न्यूबॉर्न बेबी फीडिंग चैंबर और डायपर चेंजिंग सेक्शन" की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि अंदर पीने के पानी के कूलर की व्यवस्था होगी और सफाई कर्मियों के लिए स्वच्छता उपकरणों के भंडारण की व्यवस्था भी होगी ।

उपाध्याय ने कहा कि इस पहल के पीछे एनडीएमसी का मकसद एनडीएमसी क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करना और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में 7 स्टार रैंकिंग हासिल करना है। उन्होंने कहा कि टीम एनडीएमसी भारत के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण को सच्ची भावना से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से समय-समय पर इसका निरीक्षण करता रहूंगा ताकि लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें