मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

पटना। पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5009 की बुधवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे एक इंजन में तेज कंपन महसूस हुआ। पायलट ने तुरंत एटीसी को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस पटना लाया गया और उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवायी गयी।

पटना हवाई अड्डे के निदेशक कृष्ण मोहन नेहरा ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पक्षी के टकराने के बाद विमान सुरक्षित वापस लौट आया। विमान ने सुबह 8.42 बजे पटना से उड़ान भरी थी, लेकिन पक्षी के टकराने के बाद विमान तुरंत वापस लौट आया।

निदेशक कृष्ण मोहन ने बताया कि रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े मिले हैं, जिससे टक्कर की पुष्टि हुई। विमान में कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें